Rajasthan Weather update: आज यानि 2 अप्रैल 2026 के दिन मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। आज के दिन येलो अलर्ट जारी किया है यानि कि मौसम की स्थिति को लेकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।
आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर, झुन्झुनू और आस पास के जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, आज इन सभी इलाकों में तेज बारिश, चमक गरज होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अलावली क्षेत्र में धूल भरी आंधी के साथ झोंकेदार हवाओं और गरज चमक होने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।
20से 30km/h तक चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने आज हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा यह चेतावनी आज सुबह 5 बजे से जारी किया है।
अलवर और झुंझुनू में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने झुन्झुनूं और अलवर में थंडरस्टॉर्म, लाइटनिंग और तेज हवाएं चलने के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। वही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है।
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों पर है पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान के पूर्वी जिलों में मौसम में बार बार बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। इसी के चलते पूर्वी राजस्थान में मौसम खराब हो रहा है।