Weather Update: राज्य में मौसम एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में मानसून गतिविधियां तेज होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-ओडिशा के आसपास एक लो-प्रेशर एरिया एक्टिव हुआ है, जिस वजह से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है
ऐसे में बताया जा रहा है कि भरतपुर और अजमेर संभाग में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। इसके साथ ही सितंबर के दौरान राजस्थान के पूर्वी इलाकों में बारिश की तीव्रता काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में कोटा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कई जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बिजली गिरने की भी आशंका
आपको बता दें कि कोटा संभाग और उसके आसपास के जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका बताई जा रही है। ऐसे में विभाग द्वारा इन इलाकों में चेतावनी भी दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वहीं, आने वाले दो दिनों में कोटा, झालावाड़ और सवाई माधोपुर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, बिजली गिरने की भी आशंका है।