rajasthanone Logo
Weather Update: राजस्थान में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: राजस्थान में फिर से एक बार मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पूर्वी राजस्थान में अगले 5 से 6 दिनों तक मानसून काफी सक्रिय रहेगा। राजस्थान की बात करें तो वहां कई जिलों में बारिश का दौर बढ़ने लगा है। 31 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में मानसून का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है।

दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश का खतरा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, कई स्थानों पर बारिश भी रिकॉर्ड की गई है।

दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश का खतरा

राजस्थान में बाड़मेर, बालोतरा और जालौर में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 दिनों तक मानसून सक्रिय रह सकता है। वहीं, डूंगरपुर और बांसवाड़ा के आसपास के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर और पाली में भी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Power Cut Update: जयपुर में शुक्रवार को 4 घंटे का बिजली कट, जानिए किन-किन इलाकों पर पड़ेगा असर

ऐसे में अगर बीते दिन की बात करें तो राजस्थान में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने तेज हवा और बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

5379487