Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम थोड़ा बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, और इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
31 जिलों में तेज बारिश हो कि संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राज्य के 31 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
जयपुर समेत इन इलाकों में हल्की बारिश
राजस्थान में 17 फरवरी को मौसम थोड़ा बदलने वाला है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
तापमान में हुई गिरावट
राजस्थान में सुबह और शाम हल्की ठंड रहती है, लेकिन 17 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से मौसम में काफी बदलाव हो सकता है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 17 फरवरी को पूरे राज्य में तेज हवाएं चलने की संभावना है, और कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, यहां शटर्ड बाउंस को लेकर चेतावनी भी दी गई है।