Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम के बदले मिजाज की वजह से राजस्थान में बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आज, 31 जुलाई, राजस्थान के किन-किन जिलों में बारिश हो सकती है। ऐसे में कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कल यानी 7 अगस्त से उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में 10 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा।
इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बीते दिन यानी बुधवार को भरतपुर संभाग के अलावा जयपुर संभाग के जिलों में भी बारिश हुई। वहीं, श्रीगंगानगर जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश देखने को मिली। बताया जा रहा है कि बीते दिन राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश अलवर के गोविंदगढ़ में दर्ज की गई, जहां 72 एमएम बारिश हुई।
यह भी पढ़ें- Good News For Farmer: जयपुर डेयरी ने बढ़ाया दूध का खरीद मूल्य, 925 रुपए प्रति किलो फैट हुआ रेट
मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक और गया से होकर गुजर रही है। इस सिस्टम के असर के कारण राजस्थान में आने वाले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान किसी भारी चीज के नीचे खड़े न रहें और किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें।