Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म रह सकता है। लेकिन वही राजस्थान के कुछ हिस्से में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि 10 और 11 अप्रैल को बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू जिला में हल्के बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। लेकिन खास बात यह है कि यह विक्षोभ काफी कमजोर है, इसलिए राजस्थान में भारी बारिश या फिर ठंड नहीं पड़ेगी। वही आसमान में बादलों की आवाजाही जरूर देखने को मिल सकती है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान यानि 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के समय में गर्मी बढ़ने लगेंगी और रात के समय में हल्की ठंड पड़ेगी। वही जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और अजमेर संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
किसानों के लिए मौसम विभाग ने दी सलाह
किसानों के लिए मौसम विभाग ने सलाह दी कि वे अपनी फसलों की सिंचाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि बढ़ते तापमान के कारण सरसों, जीरा और गेहूं जैसी पहले पर ज्यादा से ज्यादा असर पड़ सकता है। वही आमजन भी दोपहर के समय धूप से बचें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।