Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ठंड का सिलसिला दिसंबर महीने में शुरू हो गया था और जनवरी के शुरुआती दिनों में काफी बढ़ गया था। लेकिन फरवरी के आते-आते ठंड कम होती जा रही है, ठंड के साथ बारिश से भी प्रदेश के लोगों को राहत मिली है। 

राजस्थान में दिसंबर के अंत से लेकर जनवरी महीने तक सात पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हुए थे। इनका प्रकोप कभी कम तो कभी ज्यादा था। पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश, ओलावृष्टि और घने कोहरे आसमान में छा गया था। लेकिन अब जाकर मौसम साफ होने लगा है।

मौसम विभाग ने जयपुर को लेकर रिपोर्ट तैयार की है, जिसके अनुसार आज शुक्रवार 24 जनवरी को मौसम साफ और धूप खिली रहेगी। साथ ही साथ रात के समय भी तापमान में बढ़ोतरी हो जाएगी। जयपुर में शीतलहर का असर भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। ऐसे में लोगों को अब थोड़ी राहत महसूस हो रही है।

देश के प्रमुख शहरों का तापमान

माउंट आबू में 4.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 7.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 9.8 डिग्री सेल्सियस, करौली में 11.9 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 12.0 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 12.2 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 12.3 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 13.7 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 13.9 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 14.0 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 15.1 डिग्री सेल्सियस ओर भी कई शहरों का तापमान न्यूनतम दर्ज किया गया हैं।

राजस्थान के सभी शहरों में धीरे -धीरे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस था जो कि गुरुवार को बढ़कर 15.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसकी वजह से आज सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन में अच्छी धूप खिल गई। 

दोपहर के तापमान में भी 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। जिसमें दिन का तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के सबसे ठंडे शहर रहे माउंट आबू के तापमान में भी 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को वहां 2.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढे़ :- Rajasthan Education: सरकारी टीचरों के लिए जारी हुआ गाइडलाइन, ट्यूशन पढ़ाने वाले हो जाएं सावधान