rajasthanone Logo
Rajasthan Weather : राजस्थान में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि आज से 11 जून तक लू चलने की आशंका है।

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। इन दिनों राजस्थान गर्मी की चपेट से जूझ रहा है। और पारा दिन पर दिन हाई होते नजर आ रहा है। पंखे और कूलर में भी लोग पसीने से तरबत्तर हो रहे है। स्वास्थ विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकले कि सलाह दी है। गर्मी न केवल जनजीवन को प्रभावित कर रहा है बल्कि पानी सप्लाई,बिजली आपूर्ति को भी प्रभावित कर रहा है। इन सुविधाओं पर भी असर पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही तापमान ने अपनी गति बढ़ा ली है। आने वाले समय में लोग गर्मी से और परेशान होने वाले है क्योंकि तापमान में बढ़ोतरी होगी।

आज से राजस्थान में लू चलने की आशंका

राजस्थान में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि आज से 11 जून तक लू चलने की आशंका है। ज्यादातर भागों का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है। यहां तेज धूल भरी हवा चलने की आशंका है।

सबसे अधिक श्रीगंगानगर में रहेगा तापमान

आपको बता दें बीते 24 घंटे में प्रदेश का सबसे गर्म जिला श्रीगंगानगर रहा। जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसके बाद बीकानेर में 46 डिग्री, बाड़मेर में 45.9 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.4, जैसलमेर में 45.2 डिग्री और कोटा 45 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है।

राजस्थान में लू की चपेट में कई जिले

राजस्थान इन दिनों झुलसा देने वाली गर्मी और प्रचंड लू की चपेट में है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है। राजस्थान में रविवार के दिन कोई बारिश नहीं हुई है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लू का असर रहा। 

इस हफ्ते होगी बारिश की दस्तक

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। पहले सप्ताह में कई इलाके में बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत प्रदान हुई। वही जून के चौथे सप्ताह में मानसून का आगमन होगा। इसके बाद तीसरे हफ्ते में मानसून पूर्व की बारिश हो सकती है। चौथे सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक मानसूनी तंत्र एक्टिव होगा। 

ये भी पढ़ें...Farmer Success Story: राजस्थान के सेवानिवृत्त शिक्षक ने खेती में किया नया प्रयोग, महज 280 रुपये से की 20 हजार की कमाई

5379487