rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम बदलेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में तापमान गिर सकता है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राज्य में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि पिलानी, जैसलमेर और चूरू में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद से मौसम में काफी बदलाव हुआ है। वहीं, सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों राजस्थान में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में राजस्थान में गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, माउंट आबू में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। ऐसे में माउंट आबू राजस्थान का सबसे ठंडा शहर रहा है।

12 अक्टूबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राजस्थान के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। 12 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीकानेर और जयपुर संभाग के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जैसे जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है और लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगेगी।

5379487