Rajasthan Weather: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव मौसम तंत्र का असर राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 29 सितंबर तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल इस तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
शुक्रवार की बात करें तो राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। वहीं, पूर्वी राजस्थान की कई जगहों के तापमान में गिरावट देखने को मिली। पश्चिमी जिलों में अभी भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। अलवर समेत पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बादल छाए रहने और हवाओं के चलने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है।
यह भी पढे़ं- Train Cancelled: 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक 4 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द, एक रीशेड्यूल
वहीं, जयपुर में बीते दिन अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया जा रहा है कि 27 और 28 सितंबर के दौरान जयपुर में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की भी संभावना है। 28 सितंबर को भी बारिश हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में अभी भी गर्मी का असर बने रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में गर्मी बरकरार रह सकती है।