rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य का मौसम काफी बदल गया है। बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं आने वाले दिनों में फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की आशंका है।

Rajasthan Weather: राजस्थान का मिजाज पूरी तरीके से बदला हुआ है। इसके पीछे की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तपती गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिली हुई है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। वही जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर समेत कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। जिस वजह से मौसम काफी ठंडा हो गया है।

जैसलमेर में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली

वहीं बीते 24 घंटे में राज्य पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्य दर्ज की बरसात देखने को मिली है। ऐसे में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बादल गरजने के साथ बारिश होने की आशंका है। वही बीते दिन की बात करें तो जैसलमेर में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली।

जानें मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

ऐसे में अगर अधिकतम तापमान के बात करें तो अजमेर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 27.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी मैं 29.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर मे 28.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 30.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 32.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Railway: स्टेशन पर इंस्टॉल होगा AI और QR कोड सिस्टम, रखी जाएगी हर कोने की निगरानी

मेघगर्जन के साथ बारिश होने की आशंका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले दिनों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि 25 मार्च और 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। जिससे कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

5379487