rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून एक्टिव हो गया है। वहीं मौसम विभाग द्वारा 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में पश्चिमी इलाकों को राहत मिलेगी।

Rajasthan Weather: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम के सक्रिय होने से राजस्थान में मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि यह सिस्टम कमजोर होकर डिप्रेशन के रूप में उत्तर उड़ीसा, दक्षिणी झारखंड और छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है। अगले 24 घंटे में इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि 31 जुलाई को पांच जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेश में मानसून पूरी तरह मेहरबान रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त दौसा के बांदीकुई में 36 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अलवर जिले में भी अच्छी वर्षा हुई। वहीं जयपुर, भरतपुर और कोटा में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

आपको बता दें कि पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप और उमस के चलते लोग काफी परेशान हैं। विशेषकर श्रीगंगानगर में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहां का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं नए मौसम सिस्टम के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान में भी लोगों को जल्द गर्मी से राहत मिल सकती है।

5379487