Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम का एकदम मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई है। वही आपको बता दें कि तेज हवाओं के कारण धूल भरी आंधिया भी उठ सकती है। इन सभी इलाकों को येलो अलर्ट को श्रेणी में रखा गया है। यानि जिसका अर्थ है कि लोग मौसम की जानकारी लगातार लेते रहे और साथ ही साथ सावधानी भी बरते।
इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, इन जिलों में जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर और आस पास के इलाकों येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह भी दी है। आपको बता दें कि इन इलाकों में कही मेघगर्जन तो कही पर बिजली गिरने के साथ ओले गिरने की संभावना है। साथ ही साथ 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे को रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने समझाया लोगों को एक्शन प्लान
मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए साफ साफ एक्शन प्लान भी सुझाया है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। पेड़ो के नीचे खड़े तो बिल्कुल भी न रहे। इलेक्ट्रोनिक्स उपकरणों के पास भूल कर भी न जाएं।
किसानों को भी सावधान रहने के लिए कहा मौसम विभाग
मौसम विभाग ने खेतों में काम कर रहे किसानों और खुली जगहों पर रहने वाले कुछ लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम से सम्बन्धित जानकारी देने के लिए विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/jaipur/ पर नजर रखने के लिए कहा है।