rajasthanone Logo
Rajasthan Mausam News: राजस्थान में पिछले कई दिनों से मौसम का उलटफेर जारी है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में यानि 10 अप्रैल से पहले तक भी बारिश और धूप का खेल देखने को मिलते रहेंगे।

Rajasthan Mausam News: राजस्थान में पिछले कई दिनों से मौसम का उलटफेर जारी है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में यानि 10 अप्रैल से पहले तक भी बारिश और धूप का खेल देखने को मिलते रहेंगे। आज राज्य के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। बारिश और आंधी के साथ ओले भी गिरे हैं।बारिश और ओले किसानों के लिए आफत बन गई है। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। साथ ही साथ फसलों को भी नुकसान हुआ है। 

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 6 अप्रैल को राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों में आंधी बारिश का दौर शुरू रहेगा। साथ ही साथ बारिश भी होने की संभावना है।

आज शाम तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 5 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना हैं हालांकि कहीं पर अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन फिर भी पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि इन संभागों में बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि कल यानी 6 अप्रैल को जब नया विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा तो राज्य के अलग अलग हिस्सों में बारिश और आंधी फिर से एक्टिव हो सकता है। 6 अप्रैल से जोधपुर, बीकानेर के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। साथ ही साथ इन इलाकों में बारिश की संभावना प्रबल रहेगी।

यह भी पढ़ें- Health Tips: गर्मियों में आपकी ये गलतियां शरीर को पहुंचा सकती हैं नुकसान, इन आदतों से तुरंत बनाएं दूरी

5379487