Rajasthan Weather News: राजस्थान इस समय घने कोहरे की चपेट में है। शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान बढ़ा था, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली थी। हालांकि, अब ठंड फिर से तेजी से लौटेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में छाए कोहरे का असर सोमवार को इस मौसम में पहली बार जयपुर एयरपोर्ट पर भी पड़ा। अहमदाबाद से जयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7114 करीब 1 घंटे 10 मिनट तक जयपुर के ऊपर हवा में रही, लेकिन रनवे पर कम विजिबिलिटी के कारण लैंडिंग नहीं हो पाई। बाद में फ्लाइट को अहमदाबाद वापस भेज दिया गया।
इसी तरह, इंदौर से जयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7274 भी करीब आधे घंटे तक हवा में रही और बाद में उसे भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। कोहरे के कारण जयपुर से अहमदाबाद, देहरादून, जैसलमेर और चंडीगढ़ जाने वाली चार फ्लाइट्स भी 2 से 5 घंटे लेट हो गईं। सुबह यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे रनवे की विजिबिलिटी घटकर 225 मीटर रह गई थी। इस दौरान एयरबस-320 और बोइंग 737 जैसे बड़े विमान तो लैंड कर पाए, लेकिन ATR-72 विमान लैंड नहीं कर पाए।
फ्लाइट्स में देरी: इंडिगो अहमदाबाद 6E-7217: 5 घंटे 20 मिनट लेट; इंडिगो देहरादून 6E-7274: 3 घंटे लेट; इंडिगो जैसलमेर 6E-7675: 3 घंटे लेट; इंडिगो चंडीगढ़ फ्लाइट 6E-7718: 1 घंटा 45 मिनट लेट
लिंक रैक में देरी के कारण, ट्रेन नंबर 20977 अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत अपने तय समय सुबह 6:10 बजे के बजाय 2 घंटे 20 मिनट लेट रवाना हुई।