Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के मिजाज बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में राजस्थान में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। आज यानी शुक्रवार को पांच जिलों के लिए विभाग द्वारा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 20 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट जारी

आपको बता दें कि जयपुर में देर रात बारिश का दौर शुरू हुआ, जो आज सुबह भी जारी है। वहीं, बीते दिन की बात करें तो लोकल वेदर सिस्टम बनने से पूर्वी जिलों में भारी बारिश देखने को मिली। भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा और अलवर में 8 इंच तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि नए वेदर सिस्टम का असर 10 अगस्त तक रह सकता है। ऐसे में राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि 10 अगस्त तक भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 15 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। उसके बाद बारिश की गतिविधियां कम होती हुई नजर आएंगी।

राजस्थान में मौसम ने बदला मिजाज

राजस्थान में अब तक सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस बार लगातार बारिश होने की बजाय रुक-रुक कर मानसून एक्टिव हो रहा है। वहीं, मानसून ट्रफ से अगले एक सप्ताह तक बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं, तेज बारिश और आंधी-तूफान के समय लोग होर्डिंग या बड़े पेड़ के नीचे खड़े न हों।