rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य में आने वाले दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

Rajasthan Weather: राज्य में गर्मी की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में लोगों का बुरा हाल हो रहा है। दोपहर में काफी तेज धूप निकल रही है। ऐसे में लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। वहीं मार्च के शुरुआती दिनों में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है,जो की सामान्य से चार से नौ डिग्री सेल्सियस ऊपर है। वहीं अगर बीते दिन यानी शनिवार की बात करें तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कुछ हिस्सों में हीट वेव दर्ज होने की आशंका

ऐसे में मौसम विभाग में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। साथ ही न्यूनतम तापमान अधिक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है। राज्य के दक्षिणी भागों में आने वाले तीन से चार दिन में 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बताया जा रहा है कुछ दिनों में पश्चिमी भागों में कुछ हिस्सों में हीट वेव दर्ज होने की आशंका है। ऐसे में अगर मैं अधिकतम तापमान की बात करें तो जैसलमेर का 36 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 35 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर का 38 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 32 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 36.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर का 34.9 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ का 87 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-Railway Update: अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी कार से तय कर सकेंगे सफर, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीट वेव (लू) चलने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

5379487