Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की लड़ाई के बाद अब मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। बीते दिन कई जगहों में तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। दक्षिण राजस्थान में रहते ठंडी महसूस हो रही है। इसके साथ ही माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। वहीं अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी में भी दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते राजस्थान के मौसम में ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं 12 अक्टूबर के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आशंका बताई जा रही है, जिसके कारण उत्तर-पश्चिम राजस्थान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

रात के तापमान में गिरावट

आपको बता दें कि रात के तापमान में गिरावट का असर दक्षिणी जिलों में भी दिखाई दे रहा है। बीते दिन सोमवार को उदयपुर में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही सिरोही में 18.9 डिग्री सेल्सियस और प्रतापगढ़ में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं इन जगहों पर रात के समय हल्की-हल्की ठंड भी लोगों को महसूस होने लगी है। वहीं पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां के जिलों में दिन के समय होने वाली गर्मी में कुछ-कुछ कमी हुई है। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है।

यह भी पढ़ें- Traffic Police: जयपुर में ट्रैफिक चालान को लेकर सख्ती, अब अधिकारी किसी को नहीं दे सकेंगे यूजर आईडी

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव होने की आशंका नहीं है। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 33 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। और रात के तापमान की बात करें तो 18 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।