दिसंबर में रेलवे के अलग-अलग कामों के कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है। चूरू यार्ड में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण और पूर्व रेलवे के खाना-आसनसोल रूट पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते चूरू-सीकर, रेवाड़ी-बीकानेर और अजमेर-सियालदह समेत कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी, जबकि एक ट्रेन तय समय से देरी से रवाना होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रूट पर चूरू यार्ड में रेलवे क्रॉसिंग नंबर 165 पर आरओबी निर्माण के कारण चार ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। दो ट्रेनें रतनगढ़ तक ही चलेंगी। वहीं, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 2 और 9 दिसंबर को अपने तय समय से 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेन नंबर 14897 बीकानेर-हिसार 2 और 9 दिसंबर को बीकानेर से रवाना होकर रतनगढ़ तक ही चलेगी। रतनगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 14898 हिसार-बीकानेर 2 और 9 दिसंबर को हिसार के बजाय रतनगढ़ से रवाना होगी। हिसार से रतनगढ़ के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन नंबर 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 2 और 9 दिसंबर को हिसार से अपने तय समय से 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व रेलवे के खाना-आसनसोल रूट पर दुर्गापुर और अंडाल स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की अजमेर-सियालदह समेत चार ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर कैंसिल रहेंगी।
ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल
ट्रेन नंबर 19608 मदार-कोलकाता 21 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 19607 कोलकाता-मदार 24 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह 22 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 12987 सियालदह-अजमेर 23 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।