Rajasthan Weather Update: राजस्थान के लोग भीषण गर्मी से परेशान है इसी बीच मौसम ने अपना करवट बदल लिया है। जो लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विभाग ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस समय प्रदेश में भीषण गर्मी में तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। वही मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना रह सकता है।

पश्चिमी राजस्थान में जारी रहेगा लू

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि 1 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में लू का असर जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश के मौसम पर दिखाई देगा। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं भी मौसम में परिवर्तन la सकता है।

3-4 दिनों तक मौसम में होगा बदलाव

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3-4 दिनों में दोपहर के बाद कई जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी चलने की संभावना बताई जा रही है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस दौरान करी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वही कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश होने से वातावरण में नमी बढ़ने से तापमान में गिरावट हो सकती है।