Indian Railways Update: राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अब भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर होकर चलेगी। वहीं हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस और हरिद्वार वेरावल एक्सप्रेस अलवर, जयपुर, अजमेर और आबू रोड होकर संचालित होंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेश से होकर चलने वाली तीन नई ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी है। इन ट्रेनों के शुरू होने से कई जिलों की दूसरे राज्यों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

जानें नई ट्रेनों के संचालन से किन जिलों को फायदा

कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अलवर, जयपुर, अजमेर और आबू रोड समेत कई क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की रेल यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। इससे प्रदेश के कई हिस्सों की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Jaipur Security: बम ब्लास्ट और अग्निकांड की जांच होगी तेज, जयपुर में 6 महीने में तैयार होगा एक्सप्लोसिव सेंटर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई ट्रेनों के संचालन से राजस्थान के विभिन्न हिस्सों की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। इससे यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ कई प्रमुख शहरों के बीच रेल संपर्क बढ़ने की उम्मीद है।