Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस अब शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने जा रही है। डीजीपी राजीव शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि अब पुलिस परिवादी के सामने ही शिकायत को सीसीटीएनएस पोर्टल पर अपलोड करेगी। इसके साथ ही परिवादी को राजकॉप एप डाउनलोड करवाकर केस ट्रैक करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि शिकायतकर्ता अपने मामले की स्थिति आसानी से देख सके।

अब पुलिस परिवादी के सामने ही शिकायत सीसीटीएनएस पर अपलोड करेगी। साथ ही, परिवादी से राजकॉप एप डाउनलोड करवाकर केस ट्रेस करने की प्रक्रिया की जानकारी भी देगी। यह आदेश डीजीपी राजीव शर्मा ने दिए। डीजीपी ने बुधवार को 7 घंटे तक रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक में पेंडिंग केसों और साइबर क्राइम समेत कई मामलों में दिशा-निर्देश दिए। थानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रहें और नियमित रिकॉर्डिंग की जाएगी।

डीजीपी ने झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ड्रग्स तस्करों पर सख्ती से कार्रवाई कराने की बात कही और लापरवाही वाले जिलों के मामले में डीजीपी ने सख्त नाराजगी दिखाई। सोशल मीडिया पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए।