Rajasthan Petrol Price: पेट्रोल और डीजल एक बार फिर महंगा हुआ है। ऐसे में आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, जयपुर में पेट्रोल की कीमतें 2.82 और डीजल में 2.73 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत अब 109.84 से बढ़कर 112.66 और डीजल की कीमत 95.05 से बढ़कर 97.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस महीने में ईंधन कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है, जिससे आम जनता, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और व्यापार जगत पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। इससे पहले 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया गया था। वहीं 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे बढ़ा था। 19 मई को दोनों ईंधनों के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी, जबकि 15 मई को भी ₹3 प्रति लीटर तक कीमतें बढ़ाई गई थीं।

आपको बताते चलें कि एक्सपी पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ी हैं। एक्सपी पेट्रोल की कीमत 119.15 से बढ़कर 121.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने पर विपक्ष राजस्थान सरकार से इस पर वैट घटाने की मांग कर रहा है। इस बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन से लेकर उद्योग और व्यापार जगत पर असर होगा। ऐसे में ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में पेट्रोल की नई कीमतें

जयपुर – ₹112.66
कोटा – ₹112.21
सीकर – ₹113.59
अजमेर – ₹112.31
उदयपुर – ₹113.49
जोधपुर – ₹112.49
भीलवाड़ा – ₹112.98

राजस्थान में डीजल की नई कीमतें

जयपुर – ₹97.78
कोटा – ₹97.36
सीकर – ₹98.62
अजमेर – ₹97.46
उदयपुर – ₹98.52
जोधपुर – ₹97.63
भीलवाड़ा – ₹98.07