Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत - निकाय चुनाव 31 जुलाई तक होंगे। राजस्थान सरकार को 31 जुलाई से पहले पंचायत-निकाय चुनाव कराने होंगे। इसका फैसला आज यानी शुक्रवार को सुनाया गया है। हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार और राज्य चुनाव आयोग को इसके निर्देश दिए हैं। वहीं इस फैसले पर ओबीसी कमीशन से कहा है कि 20 जून तक अपनी रिपोर्ट सबमिट करें।
आपको बता दें कि राजस्थान सरकार ने कोर्ट से दिसंबर तक का समय मांगा था। इससे पहले कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा की खंडपीठ ने 11 मई को सुनवाई पूरा करने के बाद फैसला रिजर्व रख लिया था।
गैरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने 14 नवंबर 2025 को 439 याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए राज्स सरकार को 15 अप्रैल 2026 तक पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव कराने का निर्देश दिए थे, लेकिन राज्य सरकार ने तय समय सीमा में चुनाव नहीं कराए। इसके बाद हाईकोर्ट में चुनाव टालने का प्रार्थना पत्र लगा दिया।
आपको बता दें कि सरकार सुनवाई के दौरान ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट नहीं आने और अन्य परिस्थियों के कारण अभी चुनाव नहीं कराए जाना बताया था। लेकिन वहीं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा और गिर्राज सिंह देवंदा का कहना था कि सरकार जानबूझकर पिछले डेढ़साल से चुनाव टाल रही है।