Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने की है। आपको बता दें कि जयपुर में रिंग रोड, जयपुर-किशनगढ़, जयपुर-सीकर और जयपुर दौसा हाईवे पर बने सभी टोल प्लाजा शामिल है। टोल की दरों में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन में जयपुर से दिल्ली जाने वाले पुराने हाईवे पर मनोहरपुर, दौलतपुरा और शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर टोल में वृद्धि हुई है, वहीं जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर ठीकरिया, बड़गांव, रिंग रोड पर सीतारामपुर, हिंगोनिया और जयपुर-सीकर हाईवे पर टाटियावास टोल बूथ पर वृद्धि हुई है।

कार के लिए नहीं बढ़े कोई भी टोल

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सभी टोल बूथ पर कार के लिए टोल दरों में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं किया गया है। बल्कि कॉमर्शियल या फिर उससे बड़े और भारी वाहनों के लिए टोल में वृद्धि हुई है।

ज्यादा से ज्यादा देने होंगे 20 रुपये

एनएचएआई और अलग-अलग टोल मैनेजमेंट से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, टोल में बढोतरी 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की है। रिंग रोड पर प्राइवेट के अलावा हल्के कमर्शियल गाड़ियों के लिए भी किसी भी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस टोल पर सिर्फ भारी कमर्शियल गाड़ियों के लिए टोल रेटों में 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

आखिर कैसे तय होता है टोल रेट

आपको बता दें कि टोल टैक्स की जो भी दरें होती है वह होलसेल प्राइस इंडेक्स यानी डब्ल्यूपीआई के आधार पर तय की जाती है। प्रत्येक साल के अंत में इंडेक्स का मूल्यांकन करके सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नए रेट जारी करता है।

जानकारी के लिए बता दें कि टोल की राशि सड़क की लंबाई और उस पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अंडरपास, टनल या फिर फ्लाईओवर के आधार पर भी तय की जाती है। जहां पर जैसी सुविधाएं होती है उसके अनुसार से टोल टैक्स लगता है।

यह भी पढ़ें- Railway Update: रेलवे का बड़ा फैसला, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द और लेट