Rajasthan News: राजस्थान में एक के बाद एक सड़क हादसा सामने आ रहा है। आपको बता दें कि उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे-48 पर 2 अप्रैल गुरुवार के दिन एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसा होने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी पावर हाउस के पास एक के बाद दर्जन भर वाहनों के टकराने का मामला सामने आया है। 12 वाहनों के टकराने से हाईवे पर कोहराम मच गया। आपको बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में कई यात्री घायल भी हुए है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेशनल हाइवे पर लगा भीषण जाम
आपको बता दें कि इस हादसे में अभी तक किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन घटना इतना जबरदस्त हुआ है कि 1 से दो लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर प्रतापनगर थाना पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच कर मरीजों को अस्पताल पहुंचा दिया। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर 48 पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। इस दुर्घटना के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई। पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक किया। भारी वाहनों के साथ ही साथ छोटे वाहनों के यातायात को पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल मामला शांत है।
घायलों की सटीक संख्या
आपको बता दें कि हाईवे पर घटना सीएनजी ट्रक के चपेट में आने से हुआ है। इसमें घायलों की सटीक संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर प्रशासन ने लोगों से अपील करके भीड़ पर काबू कर पाया, उसके बाद बचाव कार्य किए। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आया है जिसमें ट्रक, टैंकर, कार, वैन और ऑटो इस हादसे का शिकार हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: जयपुर में सस्ता हुआ सोना-चांदी, ग्लोबल दबाव के चलते भारी गिरावट