Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रेयर अर्थ एलिमेंट्स के एक्सप्लोरेशन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में माइनिंग लीज के प्रस्ताव को स्वीकृत दे दी है। बाड़मेर की पचपदरा और शेरगढ़ के नवातला और देवीगढ़ में करीब 207 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में रेयर अर्थ एलिमेंट्स खनिज ब्लॉक के एक्सप्लोरेशन को भी मंजूरी दी है। आपको बता दें कि मैसर्स सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट को एक्सप्लोरेशन लाइसेंस भी मिल गया है।

8 जिलों में किया गया नागरिक सुरक्षा कोर का गठन

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के 8 जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर का गठन किया है। बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, फलौदी, सलूंबर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतरी-बहरोड़, डीग और ब्यावर में नागरिक सुरक्षा कोर का गठन करने के सीएम ने हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही जिले में आपदा प्रबंधन, नागरिक, सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थियों में नागरिक सुरक्षा व्यवस्थान को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल होगी। 

एनआईए कोर्ट की होगी स्थापना

आपको बता दें कि एनआईए मामलों के लिए प्रदेश में विशेष न्यायालय की स्थापना की मंजूरी भी दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में अन्वेषण अभिकरण यानी एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए एक विशेष न्यायालय की स्थापना करने की अनुमति दे दी है। विशेष न्यायालय की स्थापना करने से राज्य में न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुद्दढ़ और प्रभावी होगी। इसके साथ ही मामलों के त्वरित निस्तारण में सहायता भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए इन निर्णयों से खनन क्षेत्रों में अधिक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा भी मिलेगा। इसके साथ ही न्यायिक व्यवस्था को मजबूती भी मिलेगी। साथ ही साथ आपदा एवं आपातकालीन परिस्थियों में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित भी होगी। 

यह भी पढ़ें- Ajmer Crime News: अजमेर में हिस्ट्रीशीटर का आतंक, रामगंज थाना क्षेत्र में देर रात हमला, सो रहे दंपती पर डंडों-सरियों से वार