Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नसीहत पर भारतीय जनता के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया है। मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत जी खुद तो वैभव गहलोत को लेकर पुत्र मोह में फंसे रहे और दूसरों को बेटों को सरकार से दूर रखने की सलाह भी दे रहे हैं। राठौड़ जी कहते हैं गहलोत साहब खुद गुड़ खाएं और दूसरों को गुड़ छोड़ने के लिए नसीहत दे रहे हैं। ये ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सलाह या नसीहत उनकी मानी जाती है जो खुद वैसा आचरण करता है।

कई बार गहलोत भूल जाते हैं बातें

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जैसे-जैसे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उम्र बढ़ रही है, उनकी गंभीरता भी कम होती जा रही है। वे संजीदा नेता रहे, तीन बार राज्य के सीएम भी रहे लेकिन कई बार तो वे बाते ही भूल जाते हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाकिस्तान को दलाल कहने वाले बयान पर राठौड़ ने गहलोत की टिप्पणी पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मध्यस्थता की बात कही, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम पाकिस्तान जैसी दलाली नहीं करते हैं इसमें गलत क्या कहा है।

क्या पाकिस्तान के हितैषी बन रहे हैं गहलोत 

आपको बता दें कि ईरान-इजरायल युद्ध में मध्यस्थता को लेकर विदेश मंत्री के बयान पर भी पूर्व सीएम ने सवाल उठाए थे। मदन राठौड़ ने कहा कि असोक गहलोत पाकिस्तान की पैैरवी कर रहे हैं क्या, या पाकिस्तान की हितैषी बन रहे हैं... राठौड़ कहते हैं कि यह किस तरह के ब्यान दे रहे हैं उनके बयानों में देशभक्ति दिख रही है या नहीं, उन्हें कम से कम सही शब्द का चयन करना चाहिए था"

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: NHAI ने टोल की दरों में की वृद्धि, जयपुर से अजमेर, दिल्ली, सीकर जाना पड़ेगा मंहगा, जानें कैसे बढ़ता है टोल