Rajasthan News: रविवार यानी कई ट्रेनों के संचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है। इसका कारण पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेल खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से जुड़े तकनीकी कार्य है। इस दौरान जोधपुर-साबरमती, वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कुल 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। वहीं कुछ स्टेशनों पर ठहराव भी रद्द रहेगा। इसलिए यदि आप भी सफर करना चाहते हैं तो यह खबर पढ़ लें ताक आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो सके।

वंदे भारत का बदल गया रूट

आपको बता दें कि ट्रेन संख्या 12461 जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मार्च को अपने निर्धारित मार्गा के बजाए मेहसाणा, काटोसन रोड-कलोल के रास्ते होकर संचालित की जाएगी।

साबरमती-जम्मू तवी का भी बदला रूट

साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19223 आज खोडियार, कलोल, काटोसन रोड, मेहसाणा के मार्ग से चलेगी। आपको बता दें कि साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

भावनगर-बीकानेर स्पेशन ट्रेन का रूट डायवर्जन 

भावनगर बीकानेर स्पेशल ट्रेन का रूट डायवर्जन किया गाय है। भावनगर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन, जिसका नंबर 09721 है उस ट्रेन को भी परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा। इसका विरमगाम, कोटसन रोड, मेहसाणा से चलेगी, साथ ही साथ इस ट्रेन का आमली रोड और गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ठहराव नहीं होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Road Accident: आगरा जा रहे यात्रियों के साथ हादसा, आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए घायल