Rajasthan Weather: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी तेजी से हो रही है। आपको बता दें कि जैसलमेर, नागौर और सीकर से मानसून वापसी की रेखा गुजर रही है। आने वाले दो से तीन दिनों में राजस्थान के कुछ जगहों पर मानसून की विदाई की परिस्थितियां बन सकती हैं। राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। वहीं 22 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग की कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में जैसलमेर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं आने वाले दो दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को कुछ उत्तरी जिलों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तेज हवाओं और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम और महीने के अंत में संभावित बारिश के दौर पर भी नजर बनी रहेगी।
आपको बता दें कि आज कोटा और उदयपुर संभाग की कुछ जगहों पर बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 सितंबर को इन दोनों संभागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर में अधिकतम तापमान 35.35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। सितंबर के आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है।