Weather Alert: राजस्थान में मानसून का मिजाज मिला-जुला दिख रहा है। जहां एक तरफ मानसून सुस्त पड़ गया है, वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आने वाले 3 घंटे में सवाई माधोपुर, अलवर, भरतपुर और करौली में तेज बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि इन जगहों पर विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बताया गया है कि यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई जा रही है।

सवाई माधोपुर समेत 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक और कोटा में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 27 अगस्त के बीच जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, उदयपुर और अजमेर संभाग की बात करें तो यहां पर मानसून की गतिविधियां कमजोर दिखाई देंगी।

4 जिलों में ऑरेंज

ऐसे में अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर और जोधपुर संभाग में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई गई है। वहीं, बताया गया है कि बारिश रुकने के कारण सीमावर्ती इलाकों में गर्मी का असर बढ़ सकता है। ऐसे में यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।