Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से दस्तक दे चुका है। वही बीते दिन यानि बुधवार को राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश देखने का मिली। ऐसे में मौसम का मिजाज पूरी तरीके से बदल गया है। वहीं भरतपुर और उदयपुर संभाग के इलाकों में तीन इंच तक पानी बरसने से लोग परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बता दें कि करौल, चित्तौड़गढ़ भारी जलभराव की वजह से सड़कें तालाब की तरह हो गई। उदयपुर और सिरोही में भी देर शाम बारिश देखने को मिली।
10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की मुताबिक 10 जुलाई तक तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा खास चेतावनी भी जारी की गई है। भरतपुर, बारां, झालावाड़ जिले में अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि इन जगहों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो जैसलमेर, जोधपुर को छोड़कर बाकी पूरे राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आशंका जताई रही है कि इन जगहों पर चमक के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
झमाझम बारिश से बदला मौसम
पिछले दिन की बात करें तो भरतपुर, बयाना और करौली में सबसे ज्यादा पानी बरसा। साथ ही धौलपुर, कोटा में भी भारी बारिश देखने को मिली। वहीं लगातार हो रही इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं इसके साथ ही राजस्थान के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं अजमेर और भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। वहीं अभी पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बरकरार है।
यह भी पढ़ें- Railway Update: लैंडस्लाइड के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, राजस्थान से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
ऐसे में जैसलमेर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो वहां दिनभर बादल छाए रहे और वही ठंडी हवा चलने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।