rajasthanone Logo
मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार का दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पूर्व ही आ गया है ,जो अगले माह जून के दूसरे सप्ताह तक राजस्थान में भी दस्तक दे देगा।

Rajasthan Monsoon Date 2025: राजस्थान में बढ़ती गर्मी और भीषण लू से जूझ रहे राज्य वासियों के लिए मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस बार का दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पूर्व ही महाराष्ट्र के मुंबई तट पर पहुंच गया है। इसे देखते हुए यह संभावना प्रबल हो गई है कि यह मानसून अगले माह जून के दूसरे सप्ताह तक राजस्थान में भी दस्तक दे देगा।

समय पूर्व मानसून ने दी दस्तक

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार के दक्षिण- पश्चिम मानसून ने समय पूर्व ही महाराष्ट्र के मुंबई तट पर दस्तक दे दी है। अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पूर्व ही मुंबई तट पर पहुंचे मानसून से इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि आगामी एक पखवाड़े के अंदर वागड़ में प्री मानसून का असर दिखना शुरू हो जाएगा। मानसून चक्र के आंकड़ों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि मुंबई में मानसून की पहली बारिश शुरू होने के अगले 10 दिन के अंदर ही मानसून राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंच जाता है। इसे देखते हुए जून के दूसरे सप्ताह तक मानसून बांसवाड़ा-डूंगरपुर पहुंच जाएगा।

बांसवाड़ा है राजस्थान का चेरापूंजी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बांसवाड़ा को राजस्थान के चेरापूंजी होने की संज्ञा दी जाती है। विगत कई वर्षों से इसी जिले में मानसून की पहली दस्तक दर्ज की जाती रही है और राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा दर्ज करने वाला जिला बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यहां की औसत वर्षा 992 मिलीमीटर   है। जबकि विगत वर्ष 2024 में यहां अपने औसत से अधिक 1084.78 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस बार भी यही अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि इस बार भी राजस्थान का मानसून सबसे पहले बांसवाड़ा-डूंगरपुर में ही सबसे पहले और सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र रहेगा।  

इस बार भी झमाझम बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार इस बार भी राजस्थान में सामान्य से 108 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है। बता दें विगत 3 वर्ष 2022,2023 तथा 2024 के आंकड़ों को देखें तो मई माह के अंत तथा जून के आरंभ में प्री मानसून की बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Panchayati Raj Election 2025 Update: पंचायत चुनावों में आया नया मोड़, देरी की वजह बनेगा ये असंतोष  

 

5379487