Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून विभाग कैसे एक्टिव हो गया है। वही जो आज राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का असर दिखाई देने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर विधायक के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया लगातार एक्टिव है। इसके साथ बना चक्रवर्ती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैल गया है। जिस कारण ऐसे में दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे पश्चिम गुजरात के ऊपर असर पड़ सकता है।
कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
इस वजह से 14 सितंबर को पूरे राजस्थान की कई जगह में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, पाली और बीकानेर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका बताई गई है। साथ ही बताया जा रहा है कि कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले चार दिनों में राजस्थान के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं, 15 सितंबर के दौरान उदयपुर संभाग और आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही जयपुर, भरतपुर और अजमेर में कल की हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan SET 2026: परीक्षा शुरू होने में हुई देरी, अब 1008 अभ्यर्थियों के लिए फिर आयोजित होगी परीक्षा
वहीं, 14 सितंबर आज राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू, कोटा और उदयपुर में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि इन जगहों पर झमाझम हवाएं भी चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बाड़मेर, चूरू, जोधपुर और पाली में गर्जन, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि 16 सितंबर को जोधपुर संभाग के कई जगहों में मध्यम के समय बारिश दिखाई दे सकती है।









