rajasthanone Logo
Purjan Vihar: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान की एक ऐसी जगह के बारे में जिसे अलवर का शिमला भी कहा जाता है। आईए जानते हैं यहां की खास बात।

Purjan Vihar: राजस्थान में गर्मियों के दौरान पारा अपनी चरम सीमा पर होता है। इसी बीच यहां कुछ ऐसी जगह भी है जो हरियाली और शांति से भरी हुई हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में जिसे स्थानीय लोग प्यार से अलवर का शिमला कहते हैं। जी हां, जैसा कि आपने नाम में पढ़ा यह जगह अलवर में स्थित है। हम बात कर रहे हैं पुरजन विहार की।

क्या है यहां का शाही इतिहास 

दरअसल यह एक पार्क है‌। इसका निर्माण 1885 ईस्वी में अलवर के महाराजा मंगल सिंह ने करवाया था। उनका उद्देश्य था कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एक ऐसी जगह बनाई जाए जहां का मौसम आसपास के इलाकों से काफी ठंडा हो। इस प्रकार उन्होंने इस पार्क का निर्माण करवाया।

ब्रिटिश राज के दौरान यहां का वातावरण 

ब्रिटिश राज के दौरान इसे कंपनी गार्डन के नाम से भी जाना जाता था। इसका वातावरण और खूबसूरती से बनाए गए बगीचे इतने खूबसूरत थे कि यह ब्रिटिश अधिकारियों और शाही मेहमानों का पसंदीदा बन गया। यहां पर कई सजावटी पेड़ और फूलों के पौधों की कई दुर्लभ प्रजातियां लगाई गई जो आज भी फल फूल रहीं हैं।

यहां की खासियत यहां पर लगे फव्वारे भी हैं। यह यहां के सौंदर्य को बढ़ाने के साथ-साथ शांति और ठंडक का भी एहसास कराते हैं। यहां के फूलों से लदे रास्ते और पानी की खनक के बीच वक्त गुजारने में अलग ही आनंद आता है। 

शिमला संरचना 

इस बगीचे के बीचो-बीच एक गुंबद के आकार की संरचना भी है। इसे शिमला कहा जाता है। यह जमीन से लगभग 25 फीट नीचे है। यह पार्क के ठंडे तापमान को बनाए रखने में मदद करती है क्योंकि इसके कक्षों से ठंडी हवाएं बहती रहती है। 
पुरजन विहार महज एक पार्क नहीं है, यह छुट्टी मनाने का एक आदर्श स्थान भी है। चाहे आप अपने परिवार के साथ वक्त गुजारना चाहते हो या आराम करना चाहते हो यहां का वातावरण आपको सब प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़े:- Fake PM Kisan Yojana: फर्जी पीएम किसान योजना ऐप के नाम पर हो रही है ठगी, राजस्थान साइबर क्राइम ब्रांच ने लोगों से की अपील

5379487