Rajasthan Education: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चल रही जेईएन भर्ती में 800 से अधिक पद बढ़ाए जाएंगे। आपको बता दें कि वर्तमान में 874 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। वहीं पद बढ़ने के बाद इनकी संख्या करीब दोगुनी हो जाएगी। इसके चलते चयन बोर्ड आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करेगा, जिससे नए अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा। बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद संशोधित विज्ञप्ति जारी होने की संभावना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान भर्ती में सर्वाधिक 393 पद सार्वजनिक निर्माण विभाग के हैं। जल संसाधन विभाग में 251 और पीएचईडी में 230 पद हैं। कुल 874 पदों में 793 नॉन टीएसपी और 81 टीएसपी के हैं। चयन बोर्ड अगस्त-सितंबर में आवेदन ले चुका है। डिग्री और डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों के कुल 47,476 आवेदन आए थे। पद बढ़ने के बाद आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने से आवेदकों की संख्या भी बढ़ेगी। चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि जेईएन भर्ती में पद बढ़ाए जाएंगे। इसलिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।
यह है भर्ती की प्रक्रिया
जेईएन भर्ती परीक्षा अगले साल 2 से 5 फरवरी तक होगी। बोर्ड परीक्षा स्कीम और सिलेबस जारी कर चुका है। भर्ती में 2 घंटे का एक पेपर होगा, जिसमें 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। र उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। पेपर में 40 सवाल सामान्य ज्ञान के होंगे। इनमें क राजस्थान के इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपराओं और विरासत से जुड़े सवाल शामिल होंगे। यानी राजस्थान के बारे में अच्छी जानकारी रखने वाले अभ्यर्थियों के चयन की संभावना अधिक रहेगी।