Medical College Fee Hike: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का फीस के साथ हॉस्टल खर्च अधिक देना होगा। एसएमएस जयपुर, जेएलएन अजमेर, आरएनटी उदयपुर, जोधपुर और एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर में सत्र 2026-27 से पीजी की फीस में 10% बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को मेंटेनेंस, बिजली-पानी और अन्य निर्धारित शुल्क भी चुकाने होंगे।

MD-MS के छात्रों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

आपको बता दें कि हॉस्टल में विद्यार्थियों के लिए सिंगल रूम का सालाना मेंटेनेंस चार्ज 10,620 और डबल रूम का 7,970 निर्धारित है। बिजली-पानी के लिए 5,310 और डेवलपमेंट एंड मेंटेनेंस के लिए 2,210 देने होंगे। 3,550 की सिक्योरिटी डिपाजिट राशि रिफंडेबल है। इस हिसाब से सिंगल रूम में रहने वाले विद्यार्थी को प्रवेश राशि के अतिरिक्त सालाना 18,140 और डबल रूम में रहने वाले को 15,490 खर्च करने पड़ सकते हैं। पहले साल का कुल भुगतान लड़कों के लिए सिंगल रूम में 41,620 और डबल रूम में 38,970 तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें-  Rajasthan School News: स्कूलों में बदली परीक्षा और प्रमोशन नीति, 9वीं से तीसरी भाषा होगी अनिवार्य

नए सत्र से लागू होंगी बढ़ी हुई दरें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को इंडिकेटिव परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसके तहत पीजी मेडिकल में 1366 सीटों का आवंटन किया गया है। जिसमें एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में सारी सीटें भर चुकी है। नीट-पीजी 2026 की चेयरमैन डॉ. मोनिका जैन के अनुसार अंतिम प्रोविजनल परिणाम 2 नवंबर को जारी किया जाएगा। और तीन नवंबर को रिपोर्टिंग करना होगा। सत्र 2026-27 में पीजी मेडिकल सीटों की कुल संख्या 2434 है। जिसमें स्टेट कोटे की सरकारी में सीटों की संख्या 990 है। जबकि निजी कॉलेजों में सीटों की संख्या 1444 है।