Rajasthan Kisan News : दिवाली से पहले सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। अब नागौर जिले के किसानों को खेती के लिए दिन में बिजली मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में अब अजमेर डिस्कॉम के सभी 14 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिलेगी। वहीं प्रदेश के 27 जिलों में कृषि के लिए दिन के समय बिजली मिलने लगी है। अब किसानों को सिंचाई के लिए रात में खेतों में नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा में वर्ष 2027 तक प्रदेश के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
अब नागौर में भी मिलेगी सुविधा
अजमेर डिस्कॉम के 14 जिलों में से 13 में किसानों को दिन में दो ब्लॉक में बिजली मिल रही थी। नागौर में बिरलोका जीएसएस शुरू होने से यह व्यवस्था अब पूरे डिस्कॉम क्षेत्र में लागू हो सकेगी। इसका सीधा फायदा बिरलोका, नारवा, हिसाबा, पांचला सिद्धा, खींवसर और पांचौड़ी समेत आसपास के गांवों को मिलेगा। किसानों को दिन में बिजली मिलेगी।
27 जिलों को दिन में बिजली
जिले, अजमेर डिस्कॉम के 14 तथा जोधपुर डिस्कॉम के 3 जिलों में कृषकों को दिन के दो ब्लॉक में बिजली सप्लाई की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नागौर के बिरलोका जीएसएस करीब 170 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसमें 160 एमवीए क्षमता का 220/132 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाया है। बता दें कि इस जीएसएस में अत्याधुनिक स्काडा प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। बिजली की छीजत कम करने और आपूर्ति को अधिक भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी। ऐसे में रात के बजाय दिन में सिंचाई करने की सुविधा मिलेगी। अंधेरे में खेतों पर जाने की जरूरत कम होगी। बिजली के वोल्टेज और आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।