Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। आपको बता दें कि जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल पर मरीजों के बढ़ते भारी दबाव को कम करने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने काम किया है।
आपको बता दें कि जिस रिम्स का सपना देखा था, वह अब हकीकत बनने की कगार पर है। शुक्रवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आरयूएचएस अस्पताल का विस्तृत दौरा किया और साफ कर दिया कि इस प्रोजेक्ट में अब किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एम्स की तर्ज पर होगा काम
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आरयूएचएस का दौरा किया है यह दौरा महज एक औपचारिक निरीक्षण नहीं था, बल्कि रिम्स को एम्स जैसी सुविधाओं से लैस करने के लिए एक ब्लूप्रिंट था। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि उपकरणों की खरीद से लेकर विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार तक, हर काम मिशन मोड में होना चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल ने आदेश दिए कि रिम्स के लिए साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य तय किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार का बजट घोषणा के अनुरूप जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सकें।
रिम्स में अब खत्म हो जाएगी लंबी कतारें
मुख्य सचिव के दौरे के दौरान एक खास बात निकलकर सामने आई है कि रिम्स को पूरी तरह से डिजिटल प्रणाली पर विकसित किया जा सकेगा। साथ ही साथ सचिव जी ने निर्देश दिए हैं सिस्टम ऐसा होगा कि जिससे मरीजों को पंजीकरण और इलाज के लिए किसी भी तरह से भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि उन्हें एम्स की तरह डिजिटल सारी सुविधाएं मिले। मुख्य सचिव ने एम्स और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के साथ तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की और साथ ही रिम्स के नियमों को जल्द अधिसूचित करने के लिए निर्देश भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Kota Murder Case: एक परिवार के 12 लोगों को उम्रकैद, 8 साल पुराने हत्याकांड पर कोर्ट का फैसला