Rajasthan BJP Appointments: राजस्थान में बीजेपी ने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के तहत संभाग और जिला स्तर पर मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है। आपको बता दें कि मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई है।
जयपुर संभाग से कैलाश शर्मा, जोधपुर संभाग से रतनलाल शर्मा, उदयपुर संभाग से कुलदीप धनकड़, भरतपुर संभाग से लक्ष्मीकांत भारद्वाज, बीकानेर संभाग से डॉ. दशरथ सिंह शेखावत, अजमेर संभाग से सुमन शर्मा और कोटा संभाग से ज्योति खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नए जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी
मीडिया प्रभारी के साथ ही पार्टी ने जिला स्तर पर व्यापक नियुक्तियां की हैं। आपको बता दें कि जोधपुर संभाग के जोधपुर देहात उत्तर से जोगेन्द्र राजपुरोहित, जोधपुर शहर से लोकेंद्र सिहं राजावत, जोधपुर देहात दक्षिण से राजकुमार शर्मा. जालौर से ओमप्रकाश विश्नोई, जैसलमेर से सूरज, बलोतरा से रेवत सिंह राजपुरोहित, बाडमेर से जेपी यादव और सिरोही से ललित लकवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
वही आपको बता दें कि उदयपुर संभाग में उदयपुर देहात से प्रीति शर्मा, उदयपुर शहर से विकास बारहठ, राजसमंद से नम्रता सिंह, चित्तौड़गढ़ से रमेश नवहाल, डूंगरपुर से मुकेश रावत, बांसवाड़ा से जयपाल सिंह मांडोता और प्रतापगढ़ से विक्रम सिंह शेखावत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
कोटा संभाग से किन-किन लोगों को मिली जिम्मेदारी
शिक्षा की नगरी कोटा संभाग में कोटा देहात से शैलेष कौशिक, कोटा शहर से तन्मय शर्मा, बारां से पंकज मेहता, बूंदी से शिवांगी सिकरवार और झालावाड़ से मदन प्रजापत को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि इससे पहले ही भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और जयपुर संभाग के सभी जिलों के मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियां घोषित की जा चुकी है।
पार्टी का कहना है कि इन सभी नियुक्तियों से संगठन की मीडिया गतिविधियों को जिला स्तर तक मजबूती मिलेगी। आने वाले दिनों में राजनीतिक कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Four Lane Road Rajasthan Haryana : अलवर से गुरुग्राम सफर होगा आसान, 72 किमी फोरलेन रोड से डेढ़ घंटे में पहुंचेगा सफर