Medical Department: राजस्थान में सरकारी सेवा में कार्यरत 678 डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। लंबे समय से ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वाले इन डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग ने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए 5 मई तक हर हाल में जॉइनिंग देने के निर्देश दिए हैं। तय समय तक ड्यूटी नहीं संभालने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इनमें अधिकांश डॉक्टर्स वे हैं, जो MBBS करने के बाद PG करने के लिए नौकरी से ब्रेक लेकर गए थे और PG पूरी करने के बाद उनको जब हेल्थ डिपार्टमेंट ने वापस पोस्टिंग दी तो उन्होंने ज्वाइन नहीं किया।

अल्टीमेटम नोटिस जारी किया गया

इसके अलावा कुछ ऐसे डॉक्टर्स जो लम्बे समय तक एपीओ चल रहे थे और कुछ ऐसे जिनका एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर किया गया। लेकिन इनमें से अधिकांश ने नई पोस्टिंग पर ज्वाइनिंग नहीं दी। ऐसे में अब डायरेक्टर हेल्थ डॉ. रवि प्रकाश शर्मा द्वारा एक अल्टीमेटम नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अगर इन डॉक्टर्स ने ज्वाइन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन डॉक्टर्स ने पीजी पूरी करने के बाद ज्वाइनिंग नहीं दी है उनसे बॉण्ड के अनुरूप शर्तों के अनुसार पीडीआर एक्ट के तहत वसूली होनी चाहिए।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम

मिली जानकारी के मुताबिक इन पीजी करने वाले डॉक्टर्स के अलावा अन्य डॉक्टर्स (जो APO थे और जिनका ट्रांसफर किया गया) जिन्होंने पोस्टिंग के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दी उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इन सभी के रजिस्ट्रेशन RMC से निरस्त करने की कार्रवाई की  ऐसे में यह कदम सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।