Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने आज एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। राजस्थान के उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी जिलों में आज अचानक मौसम बदलने की आशंका है। इसको लेकर चेतावनी जारी की है।

आज हो सकती है हल्की बारिश और मेघगर्जन

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के अवशेष और स्थानीय वातावरणीय अस्थिरता के कारण कुछ इलाकों में मेघगर्जन तो कही पर हल्की बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

राज्य के इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, बीकानेर, श्रीगंगानगर और सीकर जिलों के अलावा आस पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज कुछ जगहों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान ले पूरे जिलों में तो नहीं लेकिन कुछ क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने का खतरा हो सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली से बचने के लिए कुछ उपाय बताए हैं, जैसे इस समय आप तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं या फिर बंद जगह का शरण लें। खुले मैदान या फिर खेत ये छत पर न रहे।