Indian Railways: भुज और दिल्ली के बीच जल्द ही एक नई ट्रेन शुरू होने जा रही है। रेलवे बोर्ड इस ट्रेन का नोटिफिकेशन जल्द जारी करेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।वरिष्ठ रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रूट सर्वे समेत जरूरी प्रक्रियाएं भी पूरी हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने रेलवे बोर्ड इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि इसी महीने रेलवे बोर्ड इसकी आधिकारिक घोषणा कर देगा। यह ट्रेन भुज से दिल्ली के बीच चलेगी और रास्ते में जयपुर, अजमेर, ब्यावर सहित उत्तर पश्चिम रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। 

यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा मिलेगा फायदा

वहीं इस ट्रेन के शुरू होने से अजमेर से भुज और दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। अभी अजमेर से भुज के लिए सीमित और अनियमित ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसके कारण यात्रियों को विकल्प कम मिलते हैं। नई ट्रेन शुरू होने के बाद इस रूट पर यात्रा अधिक आसान हो जाएगी। वहीं अजमेर से दिल्ली के लिए पहले से कई ट्रेनें संचालित हैं, लेकिन भुज के लिए सीधी कनेक्टिविटी सीमित है।

भुज के लिए अभी यह ट्रेनें

ट्रेन संख्या 14321- सोम, बुध, शुक्र

ट्रेन संख्या 14311- मंगल, गुरु, शनि

ट्रेन संख्या 20984- बुध, शुक्र