Railway Update: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अजमेर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही बैटरी ऑपरेटेड कार सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी होगी। खासतौर पर बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए यह सुविधा काफी मददगार साबित होगी।
जल्द ही संचालन होगा शुरू
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके संचालन के लिए वेंडर ने अजमेर रेल मंडल प्रबंधक को लाइसेंस फीस भी जमा कर दी है। जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इसके लिए चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था के लिए जगह चुनी जा रही है। सीनियर डीएसपी कैप्टन मिहिर देव ने बताया कि बड़े स्टेशनों की तरह अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए यह फैसिलिटी शुरू की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में समय से पहले गर्मी की एंट्री, कई शहरों में पारा 38°C के करीब
यात्रियों को 30 रुपए का किराया देना होगा
इसके साथ ही आपको बता दें बैटरी कार का संचालन फर्स्ट क्लास गेट से माल गोदाम के सामने होते हुए प्लेटफार्म नंबर 1 से 6 तक किया जाएगा। इसमें बैठने के लिए यात्रियों को 30 रुपए का किराया देना होगा। 30 रुपए का करिया देकर यात्रियों को लंबी दूरी पैदल तय नहीं करनी पड़ेगी। इस फैसिलिटी के शुरू होने के बाद अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी। ऐसे में यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं बुजुर्गों और महिलाओं के लिए खुशी की खबर साबित हो सकती है।