Pushkar Mela 2026: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रविवार को दिनभर सांस्कृतिक और मनोरंजक आयोजनों की धूम रहेगी। आपको बता दें कि मेला मैदान में सुबह 10:30 बजे देशी-विदेशी महिलाओं के बीच मटका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं फिर इसके बाद सुबह 11:30 बजे महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता होगी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर के घाट पर महाआरती होगी। इसके बाद रात 7 बजे मेला मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध गायक अमित मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले में रवन्ना कटने के साथ ही पशुओं और पशुपालकों के लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Nursing Officer: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को भी मिलेगी राहत

4 करोड़ 45 लाख 7 हजार 500 रुपए का हो चुका है लेनदेन

बता दें कि शनिवार को मेले में 156 पशु और पहुंचे। इसके साथ ही अब तक कुल 10 हजार 88 पशुओं की आवक दर्ज की जा चुकी है। इनमें सर्वाधिक 6304 घोड़े शामिल हैं। अब तक 452 घोड़े सहित कुल 698 पशुओं की खरीद-बिक्री हुई है। इनके सौदों से पशुपालकों के बीच 4 करोड़ 45 लाख 7 हजार 500 रुपए का लेनदेन हुआ।