rajasthanone Logo
Bhilwara Fire News: भीलवाड़ा ट्रांसपोर्ट मार्केट में भीषण आग लग गई है। वहीं थिनर से भरे ट्रक में विस्फोट जैसी लपटें उठने के बाद अफरा-तफरी मच गई।

Bhilwara Fire News: भीलवाड़ा के ट्रांसपोर्ट मार्केट में आग लगने की खबर सामने आई है। जहां बुधवार को एक थिनर से भरे ट्रक में आग लग गई। थिनर की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। ऐसे में आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बुझने के बजाए और ज्यादा बढ़ गई। वहीं सूचना मिलने के बाद एक फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है।

फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग को बाकी गाड़ियों और दुकानों में फैलने से रोका

आपको बताते चलें कि आग की लपटें और धुआं इतना ज्यादा था कि लगभग 1 किलोमीटर दूर से धुआं नजर आ रहा था। वहीं आग लगने की घटना के बाद ट्रांसपोर्ट मार्केट और आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग को बाकी गाड़ियों और दुकानों में फैलने से रोका।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Rail Projects: राजस्थान में रेल नेटवर्क मजबूत करने की बड़ी तैयारी,13 प्रोजेक्ट्स पर तेजी से हो रहा काम

सारा माल जलकर राख

आग लगने की वजह ट्रक और उसमें रखा सारा माल जलकर राख हो गया। ऐसे में तेज गर्मी और थिनर का अत्यधिक ज्वलनशील होना आग लगने की वजह माना जा रहा है। फिलहाल मौके पर आग रुक-रुक कर लग रही है। वहीं फायर ब्रिगेड द्वारा उसे उस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 

5379487