Pali MBBS Student: एमबीबीएस के छात्रों को अब एक और सुनहरा मौका मिलने वाला है। अब तक MBBS के प्रथम वर्ष की परीक्षा एक बार में पास नहीं करने वालों छात्रों को नेशनल मेडिकल कमिशन ने चार बार फेल पर एक बार और मौका देने के लिए कहा हैं । यानी अब  MBBS के प्रथम वर्ष को पास करने के लिए 5वीं बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। लेकिन इसके बाद भी अगर छात्र पास के बजाए फेल हो जाता है तो कॉलेज व यूनिवर्सिटी द्वारा उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। 

केवल ये छात्र होंगे पात्र 

इस बदलाव में खास बात ये हैं कि साल 2019-20 और इसके बाद  MBBS में प्रवेश लेने वाले छात्रों को ही मिलेगा। बता दें कि अब तक  MBBS छात्रों को केवल चाल मौके दिए जाते थे लेकिन 23 सितंबर 2026 को एनएमसी की 18वीं बैठक हुई।  जिसके बाद ये फैसला लिया गया। ये फैसले को लेकर डॉक्टर राघव लंगर ने 15 अक्टूबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया। 

इन छात्रों को मिलेगा दुबारा मौका

साल 2019-20 में कोविड के कारण इस वर्ष  MBBS में प्रवेश लेने वालों छात्रों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो गई थीं। इन परेशानियों के कारण उनकी पढ़ाई का काफी नुकसान हो गया था। जिससे  MBBS  में पढ़ने वाले प्रथम वर्ष के कई छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे।

इसके बाद छात्रों और अभिभावकों ने एनएमसी से गुहार लगाई थी। जिसके बाद वर्ष 2019-20 और उसके बाद के पात्र छात्रों को फर्स्ट प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षा में एक और मौका मिल सकता है। लेकिन अधिकत में 5 प्रयास की सुविधा है छठे की नहीं। 

यह भी पढ़ें- अजमेर में खाद वितरण की डिजिटल व्यवस्था शुरु, घर बैठे स्कैन करें QR कोड