Jaipur Crime News: जयपुर से बहुत ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पड़ोसी युवक के विवाहिता से दुष्कर्म किया। मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर आरोपी उसका किडनैप कर ले गया। वहीं डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर आरोपी ने महिला के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने शिकायत पर पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज किए। पुलिस ने दबिश देकर शुक्रवार शाम आरोपी को अरेस्ट किया।

मई-2026 में मिलने के बहाने धोखे से उसे बुलाया था

पुलिस ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 20 साल की विवाहिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। पड़ोसी होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। उनका आपस में मिलना-जुलना भी था। आरोप है कि मई-2026 में मिलने के बहाने धोखे से उसे बुलाया। मिलने जाने पर ब्लैकमेल कर दबाव बनाकर उसका किडनैप कर ले गया। और करीब डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर महिला के साथ रेप किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

20 जून को महिला किसी तरह आरोपी के चुंगल से भाग निकली। तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल में एडमिट पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज कर जांच की। पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम दबिश देकर आरोपी पड़ोसी को धर-दबोचा।