Indian Railway: होली के त्यौहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। जिसमें हावड़ा खातीपुरा और पुणे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 फरवरी से स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा से 25 फरवरी और 11 मार्च को रात 11:55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे खाटीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खाटीपुरा से 27 फरवरी और 13 मार्च को शाम 5 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रास्ते में यह ट्रेन हावड़ा, वर्धमान, दुर्गापुर,अशोक, चित्तरंजन, मधुपुर ,जीसीडीह, झाझा, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह, नारायण रोड, डेहरी सॉन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सूबेदारगंज, गोविंदपुर, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, स्टेशनों पर ठहरेगी। वहीं इन ट्रेन में एक 3 टायर 4 और स्लीपर 6 समेत कुल 12 डिब्बे होंगे।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला
ट्रेन संख्या 01491 पुणे से 27 फरवरी और 6 मार्च को शाम 5:30 बजे रवाना होकर रात 8 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन लोनावला, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, भरतपुर और मथुरा समेत कई स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके।