rajasthanone Logo
Capital Investment Bank: नोएडा के सेक्टर 63 में एसएन कैपिटल के मालिक डॉ. नवीन पाराशर ने एशिया का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक कैपिटल इंवेस्टमेंट ऑफिस शुरू किया है। ऑफिस के उद्घाटन में सांसद-मंत्रियों से लेकर देश-विदेश के नामी लोगों ने शिरकत की।

भरतपुर की साधारण गलियों से निकलकर एशिया का सबसे बड़ा कैपिटल इन्वेस्टमेंट ऑफिस बनाना कोई साधारण काम नहीं है। इस असाधारण काम को कर दियाखा है भरतपुर के बेटे डॉ. नवीन पाराशर ने। जिन्होंने सीमित संसाधनों के बीच अपने सपनों को न सिर्फ जिंदा रखा, बल्कि उन्हें साकार भी किया। उनकी यात्रा संघर्ष, अनुशासन, दूरदर्शिता और निरंतर सीखने की अद्भुत मिसाल है। आज वे न सिर्फ एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।

नोएडा के सेक्टर 63 में एसएन कैपिटल के मालिक डॉ. नवीन पाराशर ने एशिया का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक कैपिटल इंवेस्टमेंट ऑफिस शुरू किया है। ऑफिस के उद्घाटन में सांसद-मंत्रियों से लेकर देश-विदेश के नामी लोगों ने शिरकत की। इस अत्याधुनिक ऑफिस के जरिए न सिर्फ भारतीय लोगों के पैसे को सही जगह पर निवेश करवाया जाएगा, बल्कि प्रोफेशनल्स भी तैयार किए जाएंगे। 

नवीन पाराशर की जीवन की शुरुआत

हर सफलता के पीछे एक कहानी होती है। कहते हैं सफलता ऐसे ही नहीं मिलती बल्कि उसके लिए लग्न से मेहतन करनी पड़ती है। डॉ. पाराशर की कहानी की शुरुआत चुनौतियों से भरी रही। एक समय ऐसा था जब पढ़ाई की फीस भरना भी कठिन हो जाता था। इन सबके बीच उन्होंने हार मानने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखा। उन्होंने हर बाधा को सीख में बदला और हर असफलता को अगले कदम की तैयारी समझा। यही दृष्टिकोण आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। 

अपने करियर के शुरुआती दिनों में नवीन पाराशर रोजाना दिल्ली जाते थे और रात में लौटकर वापस आते थे। उनके पिता गर्मी, बारिश और सर्दियों में रोजाना सुबह 4 बजे उन्हें रेलवे छोड़ते और रात में 10 बजे उन्हें स्कूटर से लेने जाते थे। नवीन पाराशर बताते हैं कि उस समय की गई कठिन मेहनत के बारे में आज जब अकेले में सोचता तो सबसे ज्यादा सुकून मिलता है। 

कैपिटल मार्केट के मास्टरमाइंड

मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. पाराशर ने फाइनेंशियल सेक्टर में कदम रखा। शुरुआत से ही उनकी पकड़ मार्केट की बारीकियों पर मजबूत रही। उन्होंने डेटा-ड्रिवन अप्रोच, रिस्क मैनेजमेंट और लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन पर फोकस किया। आपको बता दें कि नवीन पराशर की सफलता के कई महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। जैसे मार्केट की गहरी समझ यानी ये ट्रेंड्स और साइकिल्स को समय रहते पहचान लेते हैं।

मार्केट के ग्रोथ-ओरिएंटेड स्ट्रेटेजी को भी अच्छे से समझते हैं यानी स्केलेबल और सस्टेनेबल मॉडल कैसे बनाना ये भी अच्छे से उनकी समझ है। साथ ही इनकी महत्वपूर्ण स्तंभ क्लाइंट-फर्स्ट अप्रोच यानी भरोसा और पार्दर्शिता को प्राथमिकता देते हैं। इन्हीं सिद्धांतों ने उन्हें स्टॉकब्रोकिंग और फाइनेंशियल एडवाइजरी की दुनिया में एक विश्वसनीय नाम बना दिया।

SN Capitals के जरिए वैल्यू क्रिएशन 

डॉ. नवीन पाराशर SN Capitals के संस्थापक हैं। जिन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जो निवेश, सलाह और वैल्यू क्रिएशन को नए स्तर पर ले जाता है। उनकी अगुवाई में कंपनी ने तेजी से विस्तार किया और कई सेक्टर्स में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट किए। हाल ही में नोएडा में स्थापित एशिया का सबसे बड़ा कैपिटल इनवेस्टमेंट ऑफिस उनके विजन का सजीव उदाहरण है। यह सिर्फ एक ऑफिस नहीं, बल्कि एक इकोसिस्टम है, जहाँ रिसर्च, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन मिलकर भविष्य की दिशा तय करते हैं। लीडरशिप जो लीडर्स बनाती है।

डॉ. पाराशर की पहचान एक ऐसे लीडर के रूप में भी है जो लोगों को आगे बढ़ने के अवसर देता है। वे माइक्रो-मैनेजमेंट के बजाय एम्पावरमेंट में विश्वास रखते हैं। डॉ. पाराशर अपने टीम को स्पष्ट विजन और दिशा देने में माहिर है और इनोवेशन को प्रोत्साहित करना अच्छे से जानते हैं। साथ ही साथ सीखने की संस्कृति भी विकसित करते हैं। पाराशर जी की लीडरशिप स्टाइल ने कई प्रोफेशनल्स को इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मंच दिया है।

समाज के प्रति जिम्मेदारी

बिजनेस सफलता के साथ-साथ डॉ. पाराशर सामाजिक दायित्वों को भी उतनी ही गंभीरता से लेते हैं। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और कम्युनिटी डेवलपमेंट से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं। जैसे शिक्षा सहायता और स्कॉलरशिप पहल, हेल्थ और वेलनेस कैंप्स, सामुदायिक विकास कार्यक्रम आदि में सक्रिय रहते हैं। उनका मानना है कि वास्तविक सफलता वही है, जो समाज को भी आगे बढ़ाए।

Forbes India 2024 में सम्मान

डॉ. नवीन पाराशर की उपलब्धियों और प्रभाव को देखते हुए Forbes India 2024 ने उन्हें देश के सबसे प्रेरणादायक और प्रभावशाली व्यक्तित्वों में शामिल किया। यह सम्मान उनके काम की गुणवत्ता और दूरदर्शी सोच का प्रमाण है।

5379487